यह किसी मध्ययुगीन बादशाह के तख़्त पर बैठने की कहानी नहीं है. यह किस्सा है हमारे दौर के लालू जी का जो अपनी ज़िंदगी की सबसे अहम् लड़ाई लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. हमारे कुछ दोस्तों ने बहुत पहले यह इच्छा जाहिर की थी कि इस बात पर प्रकाश डाला जाए कि किंवदंती बन चुका यह नेता जब अपने राजनीतिक जीवन के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा था उस समय की परिस्थितियाँ क्या थीं. आज वह माहौल नहीं है. और शायद इसी कारण आज से उपयुक्त कोई समय नहीं है जब अपने दौर के इस सर्वाधिक चर्चित नेता के जीते जी मिथक बन जाने की शुरुआत की कहानी को एक बार फिर से दिमाग में ताज़ा किया जाए.
यह तो हर कोई जानता है कि 1990 में जब लालू पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तब देश भर में मंडल आयोग की पृष्ठभूमि में एक ज़बरदस्त उत्तेजना का माहौल था. यह भी सच है कि उस दौर में राजनीति में पिछड़ी जातियों ने जोर-शोर से अपनी भागीदारी का दावा पेश किया था. बिहार में पिछड़ी जातियों में सबसे ज्यादा आक्रामक तेवर और आबादी यादवों की थी और इसी बिरादरी से लालू का भी ताल्लुक था. मगर, गौरतलब है कि 1990 के चुनावों के दौरान किसी ने नहीं सोचा था कि छपरा सीट से लोक सभा पहुंचा यह व्यक्ति सूबे पर शासन करने वाले हैं. लालू उस समय जनता दल में थे. बिहार तब अविभाजित था और विधान सभा में 324 सीटें थीं. जनता दल 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरा था. यह अलाग बात है कि बहुमत के लिए जितनी सीटें चाहिए थीं उनसे जनता दल कम से कम 41 सीट पीछे थी. उस कमी को तब आज के मुकाबले बेहतर स्थिति में रहने वाले वाम मोर्चा तथा अन्य छोटे मोटे दलों और निर्दलीयों के साथ मिल कर पूरा कर लिया गया. सबसे बड़े दल के नाते जनता दल को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार पेश करना था. कोई एक राय बन नहीं पा रही थी. जनता दल में पुराने समाजवादियों की लोबी ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री राम सुन्दर दास का नाम सुझाया. नयी महात्वाकांक्षाओं से लैस एक अन्य वर्ग था जिसने उस समय दिल्ली में बैठे हुए लालू का नाम तजवीज किया. तय माना जा रहा था कि राम सुन्दर दास, जिन्होंने पिछले साल लोक सभा चुनावों में राम विलास पासवान को हराया था, मुख्यमंत्री बनेंगे. लेकिन उसी समय एक अजीबोगरीब घटना घटी. पुराने राजनीतिक बागी चंद्रशेखर, जो तब जनता दल के सांसद थे और बाद में चंद महीनों के लिए प्रधान मंत्री बनने की हसरत पूरी कर पाए, तत्कालीन राजनीतिक परिवेश में अपनी प्रासंगिकता अभ्व्यक्त करने को आतुर हो गए. उन्होंने एक दावेदार अपनी ओर से मैदान में उतार दिया - श्री रघुनाथ झा. जी हाँ, ये वही सज्जन हैं जो कि बाद में लम्बे समय तक लालू जी और उनकी पत्नी के अधीन काबीना मंत्री रहे. बाद में वे इतनी बार अलग अलग पार्टियों में अन्दर-बाहर होते रहे हैं कि अब याद रखना मुश्किल है कि आजकल कहाँ हैं. तो बहरहाल, झा जी के बारे में यह हर कोई, यहाँ तक कि चंद्रशेखर जी भी जानते थे कि उनका विधायक दल का नेता और अंततोगत्वा मुख्यमंत्री बनना तो संभव नहीं है. लेकिन इस घटना ने खेल ज़रूर पलट दिया. मैथिल ब्राह्मणों की एक खासी तादाद थी विधान सभा में जिन्होंने भाईचारा निभाते हुए झा जी के पक्ष में वोट डाल दिया. ऐसा माना जाता है कि झा जी की गैर मौजूदगी में उनके वोट राम सुन्दर दास को मिलते. बहरहाल, वोटों के इस विभाजन से राम सुन्दर दास पराजित हो गए और लालू के हाथ, उस समय अप्रत्याशित रूप से, मुख्यमंत्री की कुर्सी आ गयी. उसके बाद जो कुछ भी हुआ उस पर पहले ही लिखा-पढी हो चुकी है, दुबारा कहने की ज़रुरत नहीं है.
Sunday, October 17, 2010
Monday, September 20, 2010
किससे ख़तरा है हिंदी को?
अब जबकि "हिंदी दिवस" को बीते हुए एक सप्ताह बीत चुका है, तो ऐसे में इस बेचारी सी लगने वाली प्यारी सी भाषा के बारे में बात करना बेमौसम का राग छेड़ने जैसा लग सकता है. लेकिन सरोकार यदि सच्चे हों तो वे सदाबहार हो जाते हैं, उन्हें मौसम के अनुकूल होने या न होने की परवाह नहीं रह जाती. वैसे भी शमशान में जाकर तो वैराग्य की क्षणिक अनुभूति सबको हो जाती है लेकिन सत्य को आप तभी जान पाते हैं जब जीवन-मरण का प्रश्न आपको रात-दिन मथने लगता है.
हर साल जब "हिंदी दिवस" की औपचारिकता निभाने का समय होता है तो इस बात पर "गंभीर बहस" छिड़ जाती है कि हिंदी को ख़तरा किन चीज़ों से है. यह बहस कितनी गंभीर होती है इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि अधिकांशतया लोग इसी निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि हिंदी को अंग्रेज़ी से ख़तरा है जो कि "शासक वर्ग की भाषा है". एक झलक में बड़ा दमदार तर्क लगता है - भाषा अगर अभिजात्य-वर्ग का संरक्षण प्राप्त कर ले तो उसका पलड़ा भारी हो जाएगा. फिर याद आता है कि किसी मुंह फाड़ कर खड़े नरभक्षी राक्षस के रूप में पेश की जाने वाली अंग्रेज़ी की एक समय अपनी जन्मभूमि में क्या गति थी? ज्यादा नहीं, एक शताब्दी पूर्व तक, अँगरेज़ अपनी अंग्रेज़ी से काम तो चला रहे थे मगर सरताज का दर्ज़ा उन्होंने दे रखा था फ्रेंच को, जो कि उस देश की भाषा थी जिसने सदैव इंग्लैंड को "दुकानदारों की धरती" जैसे तिरस्कारपूर्ण विशेषणों से नवाज़ा था. उस दौर के इतिहास और साहित्य से परिचित कोइ भी व्यक्ति यह जानता है कि अंग्रेजों का अभिजात्य वर्ग अपने बच्चों के लिए फ्रांसीसी आया रखने के लिए बेताब रहता था ताकि उनकी आने वाली पीढी फ्रांस की जुबां और वहां की नफासत को बिना उस मुल्क में रहे ही आत्मसात कर सके.
इसके परिणाम क्या-क्या हुए इसकी तफसील में जाने का यह अवसर नहीं है लेकिन यह तथ्य सर्वविदित है कि आज अंग्रेज़ी तो दुनिया के कोने-कोने में मौजूद है, मगर अंग्रेजों को किसी समय, शायद, हीनभावना से भरने वाली फ्रेंच अपने मुल्क से बाहर - बेल्जियम जैसे अपवादों को छोड़कर - न जानी जा रही है न समझी जा रही है और न बोली जा रही है.
तब ऐसे में क्या यह माना जाय कि एक दिन हिंदी की कीर्ति-पताका संसार भर में लहरायेगी और अंग्रेज़ी इसके सामने बौनी पड़ जायेगी? कदापि नहीं. अंग्रेज़ी का क्या होगा इसकी चिंता करने के लिए दूसरे लोग हैं. लेकिन जहां तक हिंदी का सवाल है, इसको ख़तरा है, मगर किसी दूसरे देश की भाषा से नहीं अपने लोगों के संस्कारों से!
संस्कारों से हमारा यह तात्पर्य नहीं है कि हिंदी बोलने वालों को अपनी भाषा के लिए झंडा उठाकर नारा लगाना चाहिए. ये संस्कार हिंदी बोलने वालों में आवश्यकता से अधिक मात्रा में हैं और उनके समाज और उनकी भाषा का अपकार ही कर रहे हैं. संस्कारों से तात्पर्य है उस प्रवृत्ति से जिसके कारण हिंदी बोलने वाले लोग अपने शब्द भण्डार का गला घोंट रहे हैं! कहते हैं आदमी के भी कभी दुम हुआ करती थी. जब आदम-ज़ात ने पुश्त-दर-पुश्त उसका इस्तेमाल करना छोड़ दिया तो वह निकलनी ही बंद हो गयी. यह सही है या गलत, पता नहीं, लेकिन यह तो हम सभी जानते हैं कि किसी चीज़ को नष्ट करने का एक आसान उपाय है कि उसको व्यवहार में लाना छोड़ दिया जाए. जाने-अनजाने हिंदी बोलने वाले अपनी भाषा के साथ यही कर रहे हैं!
आजकल एक गीतकार महोदय फिल्मों में काफी नाम कमा रहे हैं. नाम है प्रसून जोशी. उन्होंने एक प्रसंग का कहीं उल्लेख किया कि एक गाना उन्होंने लिखा था जिसमें एक जुमला था - "सट कर बैठना". उन्हें बड़ी कोफ़्त हुई इस बात से कि विशुद्ध देशज शब्दावली से युक्त इस जुमले को न फिल्म का निदेशक समझ रहा था, ना संगीतकार, न पार्श्वगायक और न ही वे अभिनेता/अभिनेत्री जिनपर गीत फिल्माया जाना था. थक-हारकर उन्होंने "सट कर" को "पास-पास" से बदल दिया. हो सकता है यह किस्सा जोशी साहब ने मनचले किस्म के पाठकों के चेहरे पर शरारती मुस्कान लाने के लिए गढ़ लिया हो. मगर इसमें कोई दो राय नहीं कि धीरे-धीरे ऐसा लग रहा है जैसे कि आम बोलचाल के तमाम शब्द हिंदी से गायब होते जा रहे हैं. अपने व्यक्तिगत जीवन से एक उदाहरण लेते हैं. एक बार किसी अपार्टमेन्ट में जाना हुआ और जिनके घर जाना था उनका फ्लैट नंबर था इकतालीस. एक तड़क-भड़क वाले सज्जन, जो उस विशाल इमारत में एकमात्र प्राणी की तरह नज़र आये थे, नज़र आये तो हमने उनसे पूछा किधर है. नंबर सुनकर उन्होंने पूछा - इकतालीस मतलब थर्टी वन या फोर्टी वन? हमने उनके लिए तर्जुमा करके अपने गंतव्य तक पहुँचने में ही खैर समझी लेकिन यह विचार आज तक मन में उमड़ता है कि हम खादी बोली की बात करते हैं, ऐसे लोगों तक पहुँचते-पहुँचते क्या यह बोली सर के बल खादी नहीं हो जाती?
और हमारी ज़िंदगी में वो एकमात्र उदाहरण नहीं था जब हमने पाया कि लोग संख्याओं को हिंदी में बता पाने की क्षमता खो रहे हैं. और यह भी एक कटु सत्य है कि लोग केवल हिन्दी की संख्याओं से ही नहीं, रंगों और रिश्तों से भी अनजान हो चले हैं. अक्सर आप लोगों को बोलते सुनेंगे - फलां मेरा कजिन है. हिंदी में मौसेरा, चचेरा, फुफेरा, ममेरा जैसे आसान और असरदार शब्द हैं जो आपके "कजिनपने" को परिभाषित भी कर देते हैं लेकिन आप उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते. जब आप सिस्टर-इन-ला कहते हैं तो क्या यह स्पष्ट हो पाता है कि आप भाभी का ज़िक्र कर रहे हैं या साली का या सलहज का? क्या अंकल में चाचा, मामा, मौसा, फूफा जैसी स्पष्टता है? नहीं. फिर भी इन शब्दों का व्यवहार आप नहीं करेंगे.
उसी तरह से लाल, सफ़ेद, नीला, हरा, जैसे आसान और मीठे शब्दों के बावजूद आजकल कपडे इत्यादि खरीदते समय इन शब्दों का व्यवहार करना वर्जित है! आप रेड की बात कीजिये, ब्लू बोलिए, व्हाईट कहिये, रंग न बोलकर कलर बताइये! कई बार इस प्रवृत्ति के हास्यास्पद परिणाम दिखते हैं. एक बार सब्जी मंडी में सुना - भैया एक किलो पोटैटो दे दो! सब्जी वाले के चेहरे से साफ़ झलक रहा था कि वो नहीं समझ पाया. उंगली के इशारे से अंदाजा लगाकर आलू तौलकर दे दिया. समझ में नहीं आता कि एक दरिद्र सब्जी-विक्रेता पर "इम्प्रेशन" जमाकर लोगों को क्या मिल जाता?
हम नहीं कहते कि जो शब्द अंग्रेज़ी से लिए गए हैं उनके हिन्दी विकल्प ढूँढने की हास्यास्पद कोशिशें की जाएँ. सिगरेट को धूम्रपान दंडिका कहा जाए या ट्रेन को लौह्पंथगामिनी बताया जाए. मगर जो शब्द हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रहे हैं, उनको हम क्यों त्याग रहे हैं? हिंदी को सबसे बड़ा ख़तरा इसी प्रवृत्ति से है.

Thursday, August 19, 2010
किस्सा इक बादशाह का
ये किस्सा है इक बादशाह का,
जिसने गिनी अपनी आख़िरी सांसें ज़मीन और आसमान के बीच,
त्रिशंकु की तरह!
हमेशा तो नहीं था वो इस तरह,
तो क्या हुई उसके हश्र की वजह
हुआ यों कि कभी उसकी शानदार बादशाहत थी
ज़मीन ही नहीं बाशिंदों के दिल पर भी हुकूमत थी
ऐशो-आराम और ताकत के नशे में डूबा हुआ था वो,
पर एक ज़रूरी बात न जाने क्यों भूला हुआ था वो
एक छोटा सा ज़ख्म था उसके जिस्म में, जिससे मवाद रिस रहा था
खुद था वो भले ही बेखबर, मगर उसका सारा बदन घिस रहा था
फिर एक घड़ी ऐसी भी आयी जब ज़ख्म ज़ख्म न रहा नासूर हो गया
ऐसे में बादशाह भी फुर्सत के कुछ लम्हे पाने को मजबूर हो गया
फैसला किया उसने, रहेंगे अभी कुछ रोज़ ऐसी जगह जहां सुकून से करवा सकें इलाज
खादिमों ने कहा, बजा फरमाते हैं हुज़ूर मगर इस बीच कौन देखेगा राज-काज
देखते थे खादिम सपना कि कुछ दिन के लिए ही सही, मगर पहनेंगे ताज
मगर बादशाह को किसी में दिख ही नहीं रही थी भरोसे वाली कोई बात
जब कोई भी मन को न भाया, क्या मंत्री क्या संतरी,
तो ऐलान किया बादशाह ने मेरी जगह तख़्त पर बैठेगी मेरी पालतू बकरी
फिर निकल पडा बादशाह अपनी बिगड़ी हुई सेहत बनाने को
यह सोच कर कि जब खादिम और अवाम अपने हैं तो क्या है घबराने को
लौटा जब बादशाह तो देखा चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ जय-जयकार
सोचा उसने छोटी सी ज़मीन के लिए बकरी ही है ठीक मेरे लिए ज़मीन है बेकार
निकल पडा वो फिर जन्नत को फतह करने को
जहां, उसे लगा, फ़रिश्ते हैं खड़े सजदा करने को
मगर थी एक बात कभी उसकी समझ में नहीं आती
कि तमाशा देख रहा था ज़मीन पर रहने वाला उसके बचपन का एक साथी
साथी को बादशाह तो पसंद था मगर उसकी बादशाहत नहीं
ऐसे में क्यों न होती मन में पैदा चाहत नयी
फिर आया वह दिन जब साथी ने कर दी उसके महल पर चढ़ाई
मिमियाती हुई भागी बकरी, जन्नत वालों से दोस्ती भी बादशाह के काम न आयी
ज़मीन पर ज्यों ही ख़त्म हुई हस्ती उसकी
जन्नत में भी डूबी कश्ती उसकी
पूछा जन्नत वालों ने तुम हो कौन
ज़मीन का लिहाज़ करके तुम्हे झेल रहे थे अब न रहेंगे मौन
भागा बादशाह वापस ज़मीन की तरफ, कहते हुए बाशिंदों मुझे बचाओ
खिसियाए बाशिंदों ने कहा भागो लेकर बकरी और दुबारा नज़र न आओ
खेला नया दांव तब फिर बादशाह ने
बनाया दोस्त एक बदनाम डाकू को तख़्त वापस हासिल करने की चाह में
ज़रायम पेशा होने के बावजूद डाकू की एक हैसियत हुआ करती थी
इसलिए तख़्त पर रहते हुए बादशाह को उससे दिक्कत हुआ करती थी
अब जब गर्दिश ने कर दिया था बुरा हाल
तो बादशाह ने चली एक नई चाल
डाकू की दौलत और ताकत के साथ उसने बाशिंदों को कभी फुसलाना तो कभी धमकाना चाहा
और अब कोई बकरी-वकरी नहीं मैं खुद खिदमत में हाज़िर रहूँगा यह समझाना चाहा
बौखलाए बाशिंदों ने उसे गिरेबान से पकड़ा और दिया आसमान में उछाल
फिर से भीतर न चला आये, सोचकर मारी जन्नत वालों ने जोर की लात
बीच अधर में लटका हुआ सोचता रहा बेचारा
क्या फिर कोई ठौर अब होगा नहीं हमारा

Wednesday, August 18, 2010
पीपली लाइव: जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी
शीर्षक से बस यह समझकर मत बैठ जाइए कि अलग-अलग नज़रिए वाले लोग इस फिल्म को पसंद या नापसंद कर सकते हैं. यह संभावना तो हर बढ़िया से बढ़िया और बकवास से बकवास फिल्म के साथ रहती ही है. यहाँ तात्पर्य इस बात से है कि अपने नाम की ही तरह अनूठी "पीपली लाइव" एक ऐसी फिल्म है जो आपको, शायद हंसा सकती है अन्यथा बुरी तरह से झिंझोड़ कर तो रख ही दे सकती है. शुरुआत इस विचार से करने का कारण यह है कि अपने तथाकथित बौद्धिक तेवर के लिए मशहूर शहर के एक संभ्रांत सिनेमा हॉल में इस फिल्म को देखना उतना ही दिलचस्पी भरा, मगर साथ ही चौंकाने वाला, अनुभव रहा जितना कि अलग-अलग दर्शकों की भिन्न-भिन्न, बल्कि कुछ हद तक विपरीत, प्रतिक्रियाओं को देखना. जहां कुछ संवेदनशील दर्शक हर संवाद पर सिहर रहे थे, कसमसा रहे थे और इस बात को सोच-सोच कर बेचैन हो रहे थे कि कैसी विडंबनाओं से भरपूर ज़िन्दगी जी रहा है आज का हर आदमी, वहीं कुछ अन्य उत्साहीजन, जो शायद कुछ ज्यादा ही जिंदादिल थे, कडवी से कडवी सच्चाई को एक चुटकुले की तरह ही ले रहे थे. खैर....
अधिकाँश समीक्षाओं में यही पढने को मिल रहा है कि ग्रामीण जीवन, जो हिंदी सिनेमा से गायब हो चुका था, इस फिल्म में बहुत सालों के बाद दिखाई पडा है. एक हद तक सही भी है. मगर यह अधूरी दृष्टि है. यह फिल्म तो मूलतः इस बुनियादी बात पर ही चोट करती है कि हर आदमी, चाहे वो रसूख वाला हो या बेहैसियत अपनी ज़िन्दगी में हारा हुआ और बेबस है. बलवान द्वारा निर्धन के शोषण के सनातन विषय को उठाते हुए फिल्म उससे थोडा और आगे बढ़ जाती है और इस बेहद कडवे और खौफनाक सच को सामने ले आती है कि तथाकथित प्रभुत्वशाली तबका भी, अपने सारे ताम-झाम के बीच, उतनी ही फजीहत भरी ज़िन्दगी जी रहा है जितना कि भुखमरी से जूझता हुआ कोई गरीब.
ऐसा लगता है कि फिल्म हर रईस से उसका गिरेबान पकड़कर पूछ रही है " तुम किस बात पर इतरा रहे हो? क्या तुम यह नहीं देख पा रहे कि तुम्हारे महल की बुनियाद कितनी खोखली है?" वहीं वो गरीब तबके को भी आइना दिखा रही है और कह रही है " तुम खाली अपने अभाव का रोना रो रहे हो, हो तुम भी इसी फिराक में कि किसी तरह की तिकड़म भिडाकर थोड़ी मौज मस्ती कर ली जाए. तुम इस बात के लिए तैयार नहीं हो कि अपने विचार और आचरण में बड़ा बदलाव लाकर अपनी ज़िन्दगी सुधारी जाए".
किसी भी तबके को नहीं बख्शा गया है - नेता, नौकरशाह, नेता बनने की महत्वाकांक्षा रखने वाले टटपुन्जिये, या फिर सारी दुनिया को ज्ञान देने का दंभ भरनेवाले मीडियाकर्मी. अंतर यह है कि यहाँ सब कुछ विश्वसनीय और प्रामाणिक लगता है, किसी भी प्रकार की अतिरंजना से मुक्त. इसके अलावा पहली बार किसी फिल्म में नेताओं के बहाने केंद्र बनाम राज्य वाली, आजकल अक्सर दिखनेवाली, ओछी राजनीति पर भी करारा व्यंग्य देखने को मिला है. टीआरपी की दौड़ ने, टी वी चैनलों में काम करने वाले मेहनती नौजवानों को किस कदर संवेदनाशून्य और बुद्धिहीन बना दिया है, उसका इस फिल्म से बेहतर चित्रण शायद ही कहीं उपलब्ध हो सके. इसके अलावा बड़ी बात यह कि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को रूमानी करुना के साथ पेश नहीं किया गया है. उनकी समस्याओं को दर्शाते हुए ग्रामीण जीवन के उस पतन का भी निर्मम तटस्थता के साथ चित्रण है जो ग्रामीण क्षेत्रों की अवनति का एकमात्र नहीं तो एक प्रमुख कारण अवश्य है.
यह फिल्म सत्यजित राय की याद दिलाती है जो न जाने कहाँ-कहाँ से ऐसी शक्लें ढूंढ लाते थे जिनको देखकर ग़ुरबत और जहालत की ज़िंदगी नज़रों के आगे साकार हो जाती थी. बस एकाध जाने-पहचाने चेहरे हैं, बाकी सारे कलाकार न जाने कहाँ से लाये गए हैं, उनकी पोशाक कहाँ से जुटाई गयी है और उनका मेक अप कैसे किया गया है कि लगता है कि वाकई किसी हतभागे गाँव में पहुँच गए हैं! उस पर से संवाद, जो अंग्रेज़ी चैनल की स्टाइलिश पत्रकार से लेकर विपन्न किसान परिवार की बुढिया तक की लाचारी और कुटिलता दोनों को समान रूप से उद्घाटित कर देते हैं. और कहानी का तो कहना ही क्या! एक नीरस विषय, जिसमें ग्लैमरस किरदार भी यों पेश किये गए हैं कि उनकी साधारणता उजागर हो जाए, मगर फिर भी ऐसा समा बंधता है कि आप जम्हाई लेना भूल जायेंगे.
फिल्म की निर्देशिका ने, जिन्होंने निस्संदेह एक ऐसी शानदार शुरुआत की है जिसको आगे बरकरार रखना उनके लिए एक पहाड़ तोड़ने जैसा हो सकता है, हाल में ही बड़ी ईमानदारी से यह कहा है कि उनको इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि इस फिल्म से कोई बदलाव आ जाएगा. वाकई, महज फिल्म देखकर बदलाव कैसे आ जाएगा. बदलाव के लिए तो चेतना में, और उसके बाद व्यवहार में, परिवर्तन आवश्यक है. मगर एक बात अवश्य है- भविष्य की दिशा आपको इससे नहीं मिलेगी लेकिन इसको देखकर अपने वर्त्तमान के प्रति आप थोडा और सचेत अवश्य हो सकते हैं जो अपने आने वाले कल को बेहतर बनाने की अनिवार्य शर्त है.
Thursday, August 12, 2010
पुरानी शराब, लेकिन नया अंदाज़; असर ज़ोरदार
वाकई में अगर पुरानी शराब को नए अंदाज़ में परोसा जाए तो उसका नशा कुछ और ही होता है. मौजूदा प्रसंग में पुरानी शराब है हिंदी सिनेमा में अंडरवर्ल्ड का चित्रण और नया अंदाज़ है "Once Upon a Time in Mumbaai".
यह लंबा-चौड़ा नाम ही इस फिल्म का सबसे कमज़ोर पक्ष है वरना एक बार इसको देखने बैठ जाइये तो ढाई घंटे में यह दिल जीत लेती है. हाल के कुछ बरसों में हम हिंदी फिल्मों में "कहानी की वापसी" की बात सुनते रहे हैं. इस फिल्म के द्वारा दमदार संवादों की वापसी देखने को मिलती है. अगर आप यथार्थपरक सिनेमा ही देखना चाहते हैं तो आपको निराशा हो सकती है. कहने को तो फिल्म हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहीम जैसे वास्तविक पात्रों पर आधारित है. मगर वो सब कुछ बेहद "फ़िल्मी" है. मगर यह फिल्मीपना बेहद दिलचस्प और दिलकश अंदाज़ में पेश हुआ है. माफिया जगत पर अनेकों फिल्में बन चुकी हैं. दो बाहुबलियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी सिनेमा दर्शको के लिए अनजानी चीज़ नहीं है. समाज में मूल्यों के ह्रास पर तो काफी दिखाया जा चुका है ही. मगर यह फिल्म अपने अलग अंदाज़ में इस मूल्यों के ह्रास को अपराध-जगत की पृष्ठभूमि में रखते हुए रेखांकित करती है.
इसका शुरूआती दृश्य ही लीजिये - 1993 के बम धमाकों से दहली हुई बम्बई (फिल्म में बड़ी हिम्मत के साथ बार-बार यही पुराना नाम उचारा गया है) में एक पुलिस अफसर, ईमानदार और जांबाज़, खुदकुशी की कोशिश करता है. जब उसका सीनिअर उसको इस बुजदिली के लिए फटकारते हुए उससे इस बुजदिली का सबब पूछता है तब वो अफसर एक अजीब ही कहानी कहता है. उसका कहना है (ये दमदार संवाद की एक बानगी है) "सही और गलत में किसी एक को चुनना बहुत आसान होता है लेकिन दो गलत में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल. मैंने गलत को चुनने में ही चूक की".
यहाँ दो गलत से तात्पर्य है सुलतान मिर्ज़ा (अजय देवगन) और शोएब (इमरान हाश्मी). मिर्ज़ा एक ऐसा अंडरवर्ल्ड सरगना है जो गलत काम करते हुए भी अपने "ज़मीर" को कभी नज़र-अंदाज़ नहीं कर पाता. वो कहता है - "मैं हर वो काम करता हूँ जिसकी इजाज़त सरकार नहीं देती लेकिन ऐसा कोई काम नहीं करता जिसकी इजाज़त ज़मीर नहीं देता". वो बम्बई शहर को, जहां वो बचपन में छिपकर अपने गाँव से आया था, बिलकुल अपने किसी प्रियजन की तरह मानता है और ऐसी किसी भी चीज़ को बर्दाश्त नहीं कर पाता जो उसके इस प्यारे शहर का माहौल बिगाड़े. अपने इस अंदाज़ के चलते वो नशीली दवाइयों की तस्करी और ज़हरीली शराब के कारोबार के रास्ते में दीवार बनकर खडा हो जाता है और इस क्रम में दूसरे अपराधियों का कोपभाजन बन जाता है. बावजूद अपने इस फलसफे के - "जब दोस्त बनकर कम चल सकता हो तो दुश्मनी क्यों करें". उसके उलट शोएब एक विशुद्ध लम्पट है जिसका बम्बई को लेकर नजरिया यह है - "मैं इस शहर को मुट्ठी में कर लेना चाहता हूँ. भले ही मुझे इसको मसल देना पड़े मगर मैं इसको अपने हाथ से फिसलने नहीं दूंगा". ज़मीर जैसी पुरानी चीज़ों का भी उसके लिए कोई महत्व नहीं है. वह सपना देखता है उस समय का जब - "सारी दुनिया राख की तरह नीचे और खुद धुंए की तरह ऊपर". उसका पिता एक गरीब और ईमानदार पुलिसवाला है जो अपने बेटे के क्रिया-कलापों से त्रस्त है. दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहने वाला सुलतान शोएब को एक दूकान खुलवा देता है ताकि वो भी अपनी ज़िंदगी किसी ढर्रे पर चला सके. घटनाक्रम सुलतान को शोएब के दुस्साहस से प्रभावित करता है और सुलतान शोएब को अपना दाहिना हाथ बना लेता है. मगर शोएब को सुलतान का अनुशासन कहाँ तक बाँध सकता था? अपने जीवन के कुछ नाज़ुक क्षणों में सुलतान जैसे ही कुछ दिनों के लिए शोएब को अपने "धंधे" की कमान सौंप कर दिल्ली चला जाता है, शोएब अपना रंग दिखाना शुरू कर देता है. वो भूल जाता है सुलतान की नसीहत को - "याद रखना मैं जो तुम्हे दे रहा हूँ वो न तो विरासत है न ही खैरात". पूरे जोशोखरोश के साथ उन सभी कुकृत्यों में जुट जाता है जिनसे सुलतान नफरत करता है. सुलतान वापस लौटकर शोएब पर बरस उठता है. शोएब सुलतान के एहसानों को भूलकर उसी को मार डालता है.
यहाँ से शुरू होता है शोएब और उसकी कार्यशैली का वर्चस्व जिसका चरम बिंदु होता है मुंबई का सीरियल ब्लास्ट. शोएब अपने शैतान दिमाग से शहर का सुकून छीन लेता है और खुद देश से बाहर, देश के कानून की गिरफ्त से दूर, आराम से अपनी ऐयाशियों में डूबा रहता है. पुलिस अफसर विल्सन, जो शहर में आया था सुलतान को ख़त्म करने का जूनून लेकर, सोचने पर मजबूर हो जाता है कि उसने greater evil का चुनाव तो नहीं कर लिया. उसे शिद्दत से महसूस होता है कानून की नज़र में बराबर के गुनाहगार सुलतान और शोएब के चरित्र का मौलिक अंतर - "एक राजा बना अपने जिगर से दूसरे ने बनना चाहा अपनी जिद से". जिगर से जिद तक की गिरावट ही इस फिल्म की कहानी है. मनोरंजन की चाशनी में भरपूर डूबी हुई जिगर से जिद तक की गिरावट आपको केवल दोनों बाहुबलियों के गुनाहों में ही नहीं दिखेगा. उनके व्यक्तिगत जीवन में भी इसकी पर्याप्त झलक दिखती है.
सुलतान एक फिल्म अभिनेत्री को चाहता है और अपने एहतेराम से उसका दिल जीत लेता है. वो उससे शादी करने का फैसला तब करता है जब उसको यह पता चलता है कि वह औरत अब चंद दिनों की ही मेहमान है. वहीं शोएब अपनी प्रेमिका को मौज-मस्ती की वस्तु से ज्यादा नहीं समझता. दोनों ही रूमानियत के मामले में अनाडी हैं, लेकिन जहां सुलतान अपनी प्रेमिका को अमरुद भेंट करता है, शोएब अपनी प्रेमिका को देने के लिए शराब की बोतल ले जाता है बिना इस बात का ख्याल किये कि उसको यह चीज़ नापसंद होगी.
फिल्म आज के दौर में लुप्त हो चुकी शराफत का मर्सिया है, भले ही पृष्ठभूमि में केवल गुनाहों की दुनिया हो. बेहद मनोरंजक!

Sunday, July 4, 2010
त्यागी नरेश के वंशज
महान है त्यागी नरेश की धरती
कि उसकी गोद में अपने कुटुम्बियों के रक्त में नहा चुका बर्बर योद्धा भी शांतिदूत बन गया
महान हैं त्यागी नरेश के वंशज
कि उन्होंने शील और पराक्रम को चतुराई से छान कर केवल भिक्षा-वृत्ति को अपना लिया
महान है त्यागी नरेश की धरती
कि उसकी गोद में संसार से ऊब कर बरसों से भटक रहे प्यासे परदेसी को पीपल की छांह तले तृप्ति मिल गयी और वो निकल पडा इस तृप्ति के रहस्य को संसार में बांटने.
महान हैं त्यागी नरेश के वंशज
कि उनको अपने घर के पास तालाब खोदने और अपनी ज़मीन सींचने से कहीं बेहतर लगता है अनजान देश के अंधे कुएं में कूद पड़ना
महान है त्यागी नरेश की धरती
कि जिसकी गोद में पाले-बढे सिपहसलार ने शहंशाह को ज़मींदोज़ कर दिया और चंद बरसों में ही दिखला दिया कि हाकिम का फ़र्ज़ क्या होता है.
महान हैं त्यागी नरेश के वंशज
कि वे परदेस में तिरस्कार धीर भाव से ग्रहण कर अपनी कुंठा अपने घर में आग लगाकर दूर करते हैं
महान है त्यागी नरेश की धरती
कि उसकी गोद में एक बूढा फ़कीर तख़्त ठुकरा देने के बरसों बाद भी, जब आन पर बन आयी तो तख़्त से भिड गया और एक हैरतंगेज़ तख्ता-पलट कर डाला
महान हैं त्यागी नरेश के वंशज
जो इस बात पर रुष्ट हैं कि पांच कौड़ी की भीख क्यों लौटा दी, अगर लोग जान गए कि हममें भी गैरत है तो कौन भीख देगा
Thursday, March 25, 2010
Six suspects: A dense plot and a racy narrative
Vikas Swarup is a consummate story-teller. The incestuous world of critics may take its time in coming out with a verdict on the literary stature of this career diplomat. But a layman, who reads for pleasure, would have no qualms in admitting that going through his works always turns out to be worth the time and money (if you happen to be those who believe in buying books rather than borrowing them).
Swarup's flair was evident in his debut novel itself.
"Q & A" was certainly a novel which you could like or dislike but certainly not ignore. It is a pity that the book faded into the oblivion after its rather inferior celluloid version "Slumdog Millionaire" took the world by storm.
In his second novel "Six Suspects", Swarup embarks upon a more ambitious task with a plot that is much more dense than that of Q & A. However, this has not been at the cost of raciness of the narrative which may well be Swarup's USP.
The novel revolves around the murder of Vicky Rai, son of a powerful politician, a quintessential spoilt brat whose misdeeds seem to be straight out of newspaper headlines. The guy has, in a life span of thirty-two years, courted controversy after controversy. Sample this: he gets killed at a party he has thrown to celebrate his acquittal in a murder case having an uncanny resemblance to Jessica Lal's killing. His other wrongdoings seem reproduction of the BMW hit-and-run case and Salman Khan's alleged hunting spree in Rajasthan.
Six people, each of them carrying a gun, have been rounded up by people from the site of the murder (which explains the title of the novel).
The six suspects include Rai's father Jagannath, a mafia don-turned-politician, who believes in bending every rule and crossing every limit to achieve one's end. He decides to get his son bumped off, after getting some "enlightenment" from his disgraced spiritual guru, as the spoilt brat has become too much of a liability for him. However, it turns out that though implicated in the case, he was not actually responsible for the murder as the hitman hired for the purpose did not turn up. The other suspects include a famous film actress, for whom Vicky Rai had the hots, a petty slum-dwelling thief who looks forward to redeeming his life after falling in love with Rai's sister Ritu, a typically dumb American who had come to India to marry a desi girl only to learn that he has been duped, a retired IAS officer with a split personality that keeps him oscillating between his own debauched self and the acquired persona of "Gandhi baba" and lastly, a tribal from Andaman whom the police glibly declare to be a naxalite and hence the murderer of the rich Vicky and even kill in cold blood accusing him of trying to escape from custody.
Through the separate stories of these six suspects, Swarup takes through a roller-coaster ride of the India that we are too familiar with to sit back and take note.
The world of political intrigues gets quite an authentic depiction in the form of Jagannath Rai's manipulations. Equally gripping are the travails of the tribal Eketi, whose plight punctures the myth that Indians are a nation devoid of racial prejudice. The American Larry Page, who more often than not gets confused with the celebrated co-founder of Google, brings in a lot of humour through his own stupidities which are matched by the idiocies of those he gets to meet. However, the romance between the mobile thief Munna and Ritu Rai is a bit too fairy tale and much part of the actress Shabnam Saxena's story is just as credible as a Bollywood potboiler. UP wallahs (Swarup) happens to be one) may complain about certain discrepancies which are not expected from somebody familiar with the social fabric in the Hindi heartland. Shabnam, who has a Kayasth surname, is shown to be a resident of "Kurmitola". Jagannath Rai is depicted as a "Thakur" though it is rare to find people of the caste having the essentially Bhumihar surname. These inconsistencies notwithstanding, the novel is definitely enjoyable and anybody with a taste for thrillers shall go for it. If I were to give one reason for saying so, I would point out that it is not humanly possible to guess who actually killed Vicky Rai, before the author chooses to disclose it!
One hopes that the BBC, which is making a movie on the book, does justice to the suspense in the novel and does not end up doing a Danny Boyle - winning cinematic acclaim but killing the beauty of the book.
Subscribe to:
Posts (Atom)